रांची :जनता दल (यूनाईटेड) के वरीय नेता धर्मेंन्द्र तिवारी ने आज राँची के राजेन्द्र चौक जाकर देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के आदमकद प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सबको देशरत्न डॉ. राजेन्द्र बाबू के आदर्शों, सादगीपूर्ण जीवन और उनके व्यक्तित्व का अनुकरण करना चाहिए।
तिवारी ने कहा कि संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संविधान निर्माण में निष्पक्ष होकर अपने दायित्व का अच्छी प्रकार से निर्वहन किया। उनके अद्वितीय योगदान का परिणाम है कि आज हमारा संविधान दुनिया के सबसे समृद्ध लोकतांत्रिक संविधान में पहचानी जाती है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेन्द्र बाबू के योगदान से भारतीय लोकतंत्र की नींव काफी मजबूत हुई है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। धर्मेंन्द्र तिवारी के साथ जनता दल (यूनाईटेड) के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण ने भी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खेल के क्षेत्र में झारखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। यहां के नौजवानों...












