रांची: नीति आयोग की टीम आज प्रोजेक्ट भवन में सीएम के अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक.भारत सरकार दिल्ली से नीति आयोग की 7 सदस्यों टीम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। नीति आयोग से स्पेशल एडवाइजर नीरज सिन्हा ने मीडिया से बातचीत कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में बैठक होगी।

गौरतलब है कि सभी विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेट्री और मुख्य सचिव बैठक में शामिल होंगे। नीति आयोग की टीम के स्पेशल एडवाइजर नीरज सिन्हा ने कहा राज्य सरकार के साथ पांचवी बैठक होने जा रही है। हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, केंद्रीय मार्ग से बन रही सड़कें, स्वास्थ्य और रेल हवाई मार्गों के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। नीति आयोग की टीम इस दौरे में क्षेत्र भ्रमण के साथ-साथ राज्य में चल रही केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेगी। उन्होंने यह भी कहा है यह हम लोग काफी उत्सुक हैं कैसे केंद्र की योजनाओं को झारखंड के सुदूर ग्रामीण इलाकों तक इसका लाभ पहुंचे ऐसी मकसद से बैठक आयोजित की गई है