Saturday, February 21, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुन्ना हो या मुनिया, हो बस दो बच्चों की दुनिया हो – बन्ना गुप्ता!

मुन्ना हो या मुनिया, हो बस दो बच्चों की दुनिया हो – बन्ना गुप्ता!

35वें विश्व जनसंख्या दिवस पर राज्य में जनसंख्या स्थिरता अभियान की शुरुआत 27 जून से 31 जुलाई तक चलेगा जागरूकता अभियान...

Mridul Pathak by Mridul Pathak
3 years ago
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
A A
0
10
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राँची। स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता ने कहा है कि आज जिस तरीके से जनसंख्या बढ़ रही है, वह चिंता का विषय है। इसका दुष्परिणाम अर्थव्यवस्था, ग्लोबल वार्मिंग, रोजगार आदि क्षेत्र में दिखने लगा है। प्रकृति के साथ जो हम छेड़-छाड़ कर रहे हैं, उससे भविष्य में बड़े संकट उत्पन्न होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में दहेज उत्पीड़न और बेटे की चाहत में बेटियों की भूर्ण हत्या आदि के कारण आज देश में पुरुषों के मुकाबला महिलाओं की संख्या कम है।

35वें विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रांची में होटल बी.एन.आर चाणक्या के सभागार में अयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को भी रवाना किया । राज्य में 27 जून से 31 जुलाई तक यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सी.एच.ओ मैन्युअल, सहिया बुकलेट एवं ब्रोशर का भी विमोचन किया गया। साथ ही नव दम्पतियों के बीच नई पहल किट वितरित किये गये। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉक्टर, एनएचएम, सहिया, आदि को भी सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड कर रहा है बेहतर कार्य

मंत्री ने कहा कि झारखंड जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में राष्ट्रीय औसत के करीब है। उन्होंने कहा कि जो मामूली अंतर है, उसे भी जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा| उन्होंने बताया कि राज्य में शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी आयी है। परिवार नियोजन के तहत 5 वर्षों में 5 लाख से अधिक महिलाओं का बंध्याकरण कराया गया है, लेकिन पुरुष नसबंदी की संख्या बहुत कम है। हमें इस दिशा में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है|

ये भीपढ़िये

आरपीएफ पोस्ट हटिया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई !

पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता योगेंद्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार !

बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन !

झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए !

बेटी के जन्म में फलदार वृक्ष लगाने का ले संकल्प

मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज हमें मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है | बेटा हो या बेटी, दोनों को समान दृष्टि से देखने की मानसिकता होनी चाहिए| मुन्ना हो या मुनिया हो, बस दो बच्चों की दुनिया हो के सिद्धांत को अपनाने की जरूरत है| उन्होंने कहा कि हमें प्रण लेना चाहिए कि किसी घर में जैसे ही बच्ची का जन्म हो, फलदार पेड़ लगायें और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं|

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव श्री अरूण कुमार सिंह ने कहा कि भारत युवाओं का देश है| 1951 में जहां भारत की आबादी लगभग 36 करोड़ थी, वहीं आज 35वें विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर यह बढ़कर 140 करोड़ के आस पास हो गयी है। यह बढ़ती जनसंख्या दर गंभीर चिंता का विषय है। इस जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता अभियान के माध्यम से हम झारखंड के लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इसके तहत जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। जागरूकता रथ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण हेतु 27 जून से 31 जुलाई तक जागरूक करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए जनसंख्या में स्थिरता लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एनिमिया और कुपोषण से लड़ाई लड़ी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब कैंसर को अधिसूचित बीमारी की सूची में जोड़ने जा रहा है। इससे सरकार कैंसर मरीजों की वस्तुस्थिति से ससमय अवगत हो सकेगी और उनके हित के लिए कदम उठा सकेगी। अभी भी ग्रामीण महिलाओं के बीच इस बीमारी के प्रति कई भ्रांतियां फैली है। इसके निराकरण के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री अरूण कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक श्री आलोक त्रिवेदी, अपर अभियान निदेशक श्री विद्यानंद पंकज शर्मा, नोडल पदाधिकारी परिवार नियोजन, निदेशक प्रमुख, सिविल सर्जन, एन.एच.एम एवं विभिन्न जिलों के स्वास्थ्य प्रतिनिधिगण राज्य स्वास्थ्य विभाग के साथ जुड़ी यूएसएआईडी मोमेंटम, इनजेंडरहेल्थ, पीएसआई इंडिया, पीएचएसआई एवं एफआरएचएस इंडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Tags: #jharkhand#ranchi#स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता
Share4Tweet3SendShare
Mridul Pathak

Mridul Pathak

You May Like This

मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !

मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना, बिहार –बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में...

मंत्री दीपिका पांडेय ने रमा खलको के समर्थन में स्थानीय माताओं, बहनों और भाइयों से संवाद किया !

मंत्री दीपिका पांडेय ने रमा खलको के समर्थन में स्थानीय माताओं, बहनों और भाइयों से संवाद किया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : आज रांची में झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने एचईसी...

झारखंड सीएम ने दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

झारखंड सीएम ने दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
2 days ago
0

धनबाद :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज पूर्व विधायक आनंद महतो के बलियापुर (बड़ादाहा) धनबाद स्थित...

धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

by firstreport desk2
3 days ago
0

धनबाद जिला में कोयला माफिया द्वारा किया जा रहा अवैध खनन पराकाष्ठा पर पहुँच गया है. ये लोग अब दामोदर...

सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...

भ्रष्ट पदाधिकारी को  बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !

भ्रष्ट पदाधिकारी को बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा तत्कालीन विभागीय...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर महाशिवरात्रि महोत्सव सम्मिलित !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • सफल पैक्स बनेंगे रोल मॉडल, जानिए कैसे बदलेगी ग्रामीण सहकारिता !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एशियाई विकास बैंक के साथ उच्च स्तरीय बैठक !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

17 साल पुराना विशाल ट्यूमर ऑपरेशन से बाहर !

17 साल पुराना विशाल ट्यूमर ऑपरेशन से बाहर !

February 21, 2026
विधानसभा में ‘वंदे मातरम’ और SIR पर गरमाई सियासत !

विधानसभा में ‘वंदे मातरम’ और SIR पर गरमाई सियासत !

February 21, 2026
1076 बहालियां, हर प्रखंड में पदाधिकारी !

1076 बहालियां, हर प्रखंड में पदाधिकारी !

February 21, 2026
अब झारखंड में भी SIR का बजा बिगुल, अधिसूचना जारी !

अब झारखंड में भी SIR का बजा बिगुल, अधिसूचना जारी !

February 21, 2026
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में फिर मिला IED !

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में फिर मिला IED !

February 21, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.