Tuesday, March 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए !

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए !

शोभायात्राओं में बाइक रैली की नई परंपराओं पर रोक लगाएं .

firstreport desk2 by firstreport desk2
11 months ago
in झारखंड, धर्म, पॉलिटिक्स, रांची, संस्कृति
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ रामनवमी महोत्सव के मद्देनजर राज्य में विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुनियोजित तरीके से अफवाह या अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे राज्य में रामनवमी महोत्सव आपसी प्रेम-सौहार्द, भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इस पर फोकस रखें। इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्य सचिव  अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग  वंदना दादेल, डीजीपी  अनुराग गुप्ता, एडीजी ऑपरे आनंद राव लाटकर, आईजी ऑपरेशन  एवी होमकर, आईजी स्पेशल ब्रांच  प्रभात कुमार, एसपी ऑपरेशन  अमित रेणु तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों के उपायुक्त, एसएसपी, एसपी उपस्थित रहे।

संवेदनशील चिन्हित जगहों पर विशेष चौकसी रखें

बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि रामनवमी महोत्सव पर शोभायात्रएं एवं अन्य धार्मिक आयोजन होते हैं, इसलिए यह समय काफी संवेदनशील हो जाता है अतएव वैसे चिन्हित स्थान जहां इन आयोजनों के समय कोई छोटी-बड़ी घटनाएं होने की ज्यादा संभावनाएं रहती है उन जगहों पर विशेष चौकसी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइसेंसी एवं गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों को डीजे बजाने से संबंधित माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश की प्रति उपलब्ध कराना हर हाल में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन नही करने वालों पर क्या कार्रवाई किए जाने का नियम है, यह जानकारी अखाड़ा समितियों को दें ताकि नियम का उल्लंघन नही हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शोभायात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन से नजर रखी जाए। शोभायात्रा का भौतिक सत्यापन अवश्य करें। शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर रखें। पुलिस प्रशासन द्वारा यह अपील किया जाए की किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक गाना नही बजाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलूस अथवा शोभायात्रा देखने के उपरांत घर लौटने वाले लोगों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।

ये भीपढ़िये

सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म !

झारखंड के 15 अधिकारियों को मिली आईएएस में पदोन्नति !

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायत !

शोभायात्रा के दौरान बाइक रैली की नई परंपरा पर रोक लगाएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले कुछ वर्षों से रामनवमी महोत्सव के दौरान आयोजित शोभा यात्राओं पर बाइक रैली निकालने की नई परंपरा की शुरुआत हो रही है। किसी भी हाल में बाइक रैली न निकले यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनमानस की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बाइक रैली से आम जनमानस के साथ-साथ रैली आयोजकों पर असुरक्षा का खतरा बढ़ता है अतएव बाइक रैली पर मजबूती के साथ रोक लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शोभायात्रा या जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क रहे। किसी भी जगह अथवा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बिगड़ती है या बिगड़ी हुई दिखती है तो उसकी सूचना पुलिस हैडक्वाटर तथा कंट्रोल रूम को शीघ्र दें। पुलिस प्रशासन छोटी-छोटी घटनाओं पर भी पैनी नजर रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बिगड़ती स्थिति को कंट्रोल करने के लिए कुछ देर तक म्यूजिक सिस्टम को बंद कराई जाए, ताकि हालात पर नियंत्रण किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद रहे। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। कोई भी अप्रिय घटना न घटे, इस निमित्त पूरी तत्परता के साथ पुलिस प्रशासन अपना कार्य करे।

परंपराओं के अनुरूप हो रहे कार्यों पर किसी प्रकार का व्यवधान न हो यह सुनिश्चित कराएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों पर लम्बे समय तक शोभायात्रा या जुलूस निकाले जाते हैं उन क्षेत्रों का इनपुट विभिन्न माध्यमों से निरंतर लेते रहें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि रामनवमी महोत्सव की परंपराओं का विशेष ध्यान रखें, परंपराओं के अनुरूप हो रहे कार्यों पर किसी प्रकार का व्यवधान न हो यह सुनिश्चित कराएं। परंपराओं से हटकर अगर किसी प्रकार के नए तरीके के जुलूस अथवा शोभायात्रा निकलती है ,जो विधि-व्यवस्था के संधारण में चुनौती बनती है वैसे आयोजनों पर अविलंब रोक लगाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक दूसरे समुदायों के बीच किसी भी हाल में कोई झड़प या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दहशतगर्तों पर सख्ती नजर रखी जाए। राज्य के भीतर रामनवमी महोत्सव के दौरान आपसी भाईचारा, अमन-चैन, प्रेम-सौहार्द बरकरार रहे यह सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई करने और आम जनमानस तक सकारात्मक संदेश प्रेषित करने की व्यवस्था रखें।

Tags: #The Chief Minister #gave many important# instructions #to the officials .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी का प्रयास विफल !

आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी का प्रयास विफल !

by firstreport desk2
11 hours ago
0

रांची :राँची मण्डल मे मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ बहुत बेहतरीन कार्य कर रही उसी क्रम मे...

ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत आरपीएफ ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचाया !

ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत आरपीएफ ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचाया !

by firstreport desk2
11 hours ago
0

रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया...

झारखंड के धनबाद कोयला माफिया एलबी सिंह ईडी कार्यालय में पूछ-ताछ जारी !

झारखंड के धनबाद कोयला माफिया एलबी सिंह ईडी कार्यालय में पूछ-ताछ जारी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के धनबाद माफिया कोयला व्यापारी एलबी सिंह से रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की...

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में...

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता विधायक बाबूलाल मरांडी...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुलाकात की। इस...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

March 10, 2026
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

March 10, 2026
ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव  !

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव !

March 10, 2026
पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण !

पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण !

March 10, 2026
सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

March 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.