रांची :कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री सोरेन को हैदराबाद में आगामी 8-9 दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने हेतु औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया। मुलाकात के क्रम में तेलंगाना एवं झारखंड के बीच आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खेल के क्षेत्र में झारखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। यहां के नौजवानों...












