Sunday, December 14, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन देश के विभिन्न राज्यों से आए “आदिवासी प्रतिनिधियों” का किया स्वागत !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन देश के विभिन्न राज्यों से आए “आदिवासी प्रतिनिधियों” का किया स्वागत !

देश की आजादी के महान संघर्ष में जनजातीय समाज की अहम भूमिका रही है - मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 week ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन देश के विभिन्न राज्यों से आए “आदिवासी प्रतिनिधियों” का किया स्वागत !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रातु रोड फ्लाईओवर पर लगा भीषण जाम !

बिहार मुख्यमंत्री ने द्वितिय चरण हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

झारखंड एसीबी ने बड़ी कार्रवाई चर्चित व्यवसायी श्रवण जालान के रांची स्थित घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की !

48.72 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगे तीनों बस टर्मिनल !

रांची :कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज देश के विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी प्रतिनिधियों का मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हार्दिक स्वागत किया। मौके पर प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर अपने हक-अधिकारों के लिए संघर्ष करने और सशक्त होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर आदिवासी प्रतिनिधियों ने सोरेन से आग्रह किया कि देशभर में चल रहे आदिवासी संघर्षों को वे नेतृत्व प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की धरती हमेशा से वीरता, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रतीक रही है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा से लेकर दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जैसे अनेक वीर‑वीरांगनाओं के त्याग और संघर्ष ने आदिवासी अस्मिता को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने मानव सभ्यता के निर्माण एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज भी इस समाज में एकता व जागरूकता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है।
संस्कृति की रक्षा, शिक्षा की प्रगति और प्रकृति के संतुलन के लिए झारखंड सरकार की अटूट प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आगे कहा कि झारखंड सरकार आदिवासी समाज की संस्कृति, पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामाजिक, बौद्धिक और शैक्षणिक रूप से आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में झारखंड आज देश का पहला राज्य बना है, जहां आदिवासी समाज के विद्यार्थी सरकारी खर्च पर विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “आदिवासी समाज में एक नई रोशनी जगी है, इसे और प्रखर करने के लिए हम सभी को मिल‑जुलकर प्रयास करना होगा। सरकार हर कदम पर आपके साथ है और हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है।”उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का उपासक है और पर्यावरण संरक्षण उसकी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। हमारे पूर्वजों ने इस धरती और मिट्टी की रक्षा के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है, परंतु आधुनिक समय में प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण बाढ़, सुखाड़ और भूस्खलन जैसी आपदाएँ बढ़ी हैं। इसलिए, प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
एकजुटता और आत्मनिर्भरता से ही संभव है आदिवासी समाज का सर्वांगीण सशक्तीकरण
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि आज पूरे देश में आदिवासी समाज को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की आवश्यकता है। हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि समाज के कमजोर वर्गों को मजबूती मिले और वे आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ें। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी प्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार द्वारा आदिवासी समाज के हित में उठाए गए कदमों की सराहना की और राज्य सरकार के साथ सहयोग का आश्वासन दिया।
समाज के अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए निभाएंगे सक्रिय भूमिका
मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधियों की वर्षों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए आने वाले दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने में वे स्वयं भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर ऐसा संघर्ष करना होगा, जिससे हमारी समस्याएं केवल आवाज बनकर न रह जाएं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के एजेंडे का हिस्सा बन सकें। हमें यह बताना होगा कि हम बिखरे लोग नहीं, बल्कि एक राष्ट्र–समुदाय हैं, और इतिहास के कोने से निकलकर हमें भविष्य के केंद्र में पहुंचना है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मणिपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी प्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार द्वारा आदिवासी समाज के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार के साथ सतत सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि झारखंड की पहल ने पूरे देश में आदिवासी समाज के बीच नई ऊर्जा का संचार किया है। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के त्याग, संघर्ष और योगदान को नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री  चमरा लिंडा, विधायक कल्पना सोरेन एवं  अशोक चौधरी समेत सैकड़ो की संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: #Chief Minister Hemant Soren# welcomed #"tribal representatives" #from different states# of the country .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे  औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण !

मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण !

by firstreport desk2
5 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे बक्सर जिले के...

रांची पुलिस बल को मिलेगी नई ताकत !

रांची पुलिस बल को मिलेगी नई ताकत !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची :रांची जिला पुलिस बल में कार्यरत 12 सब-इंस्पेक्टर को अब इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति से पहले अनिवार्य प्रशिक्षण के...

अध्यक्ष झारखंड विधानसभा  रबीन्द्रनाथ महतो  से 2023 बैच के प्रशिक्षु IAS भेंट की !

अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो से 2023 बैच के प्रशिक्षु IAS भेंट की !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची :आज झारखण्ड विधान-सभा में सत्र के अंतराल के क्रम में अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो से 2023 बैच के...

उपमुख्यमंत्री चौधरी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दिए कठोर निर्देश !

उपमुख्यमंत्री चौधरी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दिए कठोर निर्देश !

by firstreport desk2
6 days ago
0

पटना :बिहार के उपमुख्यमंत्री (गृह) सम्राट चौधरी ने कहा-राज्य में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 33 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 33 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन अध्यक्षता में  कैबिनेट के बैठक में 33 प्रस्ताव पर लगी मुहर , कैबिनेट...

जेसीआई रांची का चुनाव संपन्न !

जेसीआई रांची का चुनाव संपन्न !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची :जेसीआई रांची का चुनाव संपन्न, अभिषेक जैन बने टीम 2026 के अध्यक्ष, सचिव साकेत अग्रवाल जेसीआई रांची की टीम...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अध्यक्ष झारखंड विधानसभा  रबीन्द्रनाथ महतो  से 2023 बैच के प्रशिक्षु IAS भेंट की !

    अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो से 2023 बैच के प्रशिक्षु IAS भेंट की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • जेसीआई रांची का चुनाव संपन्न !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बिहार मुख्यमंत्री ने द्वितिय चरण हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • उपमुख्यमंत्री चौधरी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दिए कठोर निर्देश !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • IAS के इंटरव्यू की तैयारी हेतु NACS में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

बेघर लोगों के लिए एक अस्थायी आश्रय गृह शुरू किया है !

बेघर लोगों के लिए एक अस्थायी आश्रय गृह शुरू किया है !

December 9, 2025
साढ़े ग्यारह लाख का गाँजा बरामद !

साढ़े ग्यारह लाख का गाँजा बरामद !

December 9, 2025
झारखंड में ठंड की एंट्री !

झारखंड में ठंड की एंट्री !

December 9, 2025
बालूमाथ में डिग्री कॉलेज के लिए  मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन का आभार जुनैद अनवर  !

बालूमाथ में डिग्री कॉलेज के लिए मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन का आभार जुनैद अनवर !

December 9, 2025
रातु रोड फ्लाईओवर पर लगा भीषण जाम !

रातु रोड फ्लाईओवर पर लगा भीषण जाम !

December 9, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.