Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज नावाडीह को करोड़ों की योज नाओं का सौगात देंगे. बिनोद बिहारी स्टेडियम नावाडीह के समीप 26 करोड़ रुपये से बनने वाले मॉडल डिग्री कॉलेज का शिलान्यास करेंगे. मौके पर उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी भी उपस्थित रहेंगी. मुख्यमंत्री इसके अलावा 50 करोड़ की कई विकास योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे. दर्जनों लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी होगा. बुधवार को मंत्री बेबी देवी और बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...












