रांची: झारखंड राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी आज अपने पद पर अंतिम कार्य दिवस मना रही हैं। 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाली अलका तिवारी के अंतिम दिनों को लेकर राज्य की ब्यूरोक्रेसी में चर्चा जोरों पर है। राज्य सरकार में नए मुख्य सचिव के चयन को लेकर हर कोई उत्सुकता से इंतजार कर रहा है।अलका तिवारी 26 से 30 सितंबर तक आधिकारिक रूप से राज्य की मुख्य सचिव बनी रहेंगी। हालांकि, सचिवालय में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शनिवार, रविवार और दुर्गा पूजा व गांधी जयंती की छुट्टियाँ होने के कारण प्रशासनिक कार्य थोड़ा धीमा रहेगा।
सेवा विस्तार की संभावना नहीं, नए CS पर ध्यान
सूत्रों के अनुसार, अलका तिवारी को सेवा विस्तार मिलने की संभावना नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से सेवा विस्तार के लिए कोई अनुरोध नहीं किया है। इस स्थिति में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति की संभावना बढ़ गई है।मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी शैलेश कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उनकी ओर से रुचि कम दिखाई दे रही है। ऐसे में झारखंड सरकार अब मुख्य सचिव पद के लिए राज्य में कार्यरत अन्य वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर विचार कर रही है।
संभावित उम्मीदवार: अविनाश कुमार और अजय कुमार सिंह
ब्यूरोक्रेसी में चर्चा है कि मुख्य सचिव रैंक के दो प्रमुख आईएएस अधिकारी, अविनाश कुमार और अजय कुमार सिंह, नए CS पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हो सकते हैं।
तीसरे मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी नितिन मदन कुलकर्णी को इस पद के लिए प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। उन्हें सरकार के शीर्ष अधिकारियों के दृष्टिकोण में “गुड फेथ” अधिकारी नहीं माना जाता है, इस कारण वह वर्षों से राजभवन में ही पदस्थ हैं।
राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह नेकांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मिलित हूई !
रांची :झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने आज रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...












