रांची :झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने भाजपा की नीतियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के इशारे पर झारखंड में कुलपति की नियुक्ति करने का काम किया गया है जो घोर निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या ?झारखंड में एक भी शिक्षाविद नहीं है जिन्हें कुलपति बनाया जा सकें ।क्या? एक भी मूलवासी, आदिवासी शिक्षाविद नहीं है जो कुलपति बनने लायक हैं। झारखंड भाजपा के तमाम बड़े नेताओं को बताना चाहिए कि यहां के निवासियों और बुद्धिजीवियों के साथ अपमान क्यों किया जा रहा है। केवल आदिवासीयों और मूलवासियों के नाम पर राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल आदिवासी और मूल वासियों के नाम पर राजनीति करना जानती है और कुछ नहीं यहां के लोगों से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कोई सरोकार नहीं है उनसे कोई हमदर्दी नहीं है केवल अपमान और अपमान करना जानती है। और वोट के समय में झूठे वादे झूठ स्लोगन देकर वोट लेना जानती है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से आग्रह पूर्वक मांग करता है कि झारखंड में हुए कुलपति नियुक्ति में हस्तक्षेप करें और यहां के आदिवासी मूलवासियों बुद्धिजीवियों के साथ जो अपमान हो रहा है उसे रोकने का काम करे । यहां भी एक से एक मूलवासियों और आदिवासियों में भी शिक्षाविद है उन्हें भी सेवा करने का मौका दिया जाना चाहिए ।
ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव !
रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में रांची के मोराबादी मैदान में...












