रांची: पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से तदाशा मिश्र, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, महोदया की अध्यक्षता में अवैध अफीम की खेती से प्रभावित जिले राँची, चतरा, पलामू, प० सिंहभूम चाईबासा, हजारीबाग, लातेहार, सरायकेला-खरसावों एवं खूँटी के पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियों कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के क्रम में वर्ष 2025 में किये गये अवैध अफीम की खेती के विनष्टिकरण का आकड़ा, पिछले फसलीय वर्ष 2024-2025 में विनष्टिकरण किये गये भूमि के GR के सत्यापन की स्थिति, विनष्टिकरण के संदर्भ में प्रतिवेदित कांडो की अद्यतन स्थिति, अवैध अफीम की खेती में संलिप्त बड़े तस्करों की पहचान कर की गई कार्रवाई की स्थिति. वर्ष 2025 में समर्पित PIT NDPS Act के प्रस्ताव की स्थिति, अवैध अफीम की खेती के विरूद्ध किये गये प्रयास यथा-जागरूकता अभियान एवं वैकल्पिक खेती हेतु प्रोत्साहित करने के प्रयास की स्थिति एवं जिला स्तरीय NCORD बैठक की विवरणी से संबंधित विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
समीक्षोपरांत महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा NDPS से संबंधित अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण पर बल दिया गया। अवैध मादक पदार्थ का सेवन / खेती / व्यापार आदि की रोकथाम हेतु व्यापक रूप से समीक्षा करते हुए बिन्दुवार निम्नांकित निर्देश दिये गए :-
NDPS के महत्वपूर्ण कांडों में Forward/Backward लिंक स्थापित किया जाय ताकि संलिप्त अपराधियों के अंत तक पहुँचा जा सके जिससे सरगना का पता लगाकर वांछित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
अवैध अफीम की खेती की रोकथाम हेतु संबंधित एजेंसी यथा-राजस्व विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग एवं पुलिस विभाग सूचना संकलन कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए, संयुक्त रूप से अवैध अफीम की खेती किये जाने वाले जमीन (स्थल) सरकारी, रैयती एवं वन भूमि का पता लगा कर आवश्यकतानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई करें।
विशेष शाखा एवं NCB से प्राप्त आसूचना के सत्यापनोपरान्त यथाशीघ्र वांछित कार्रवाई के साथ मानकी, मुण्डा, मुखिया, जनप्रतिनिधियों एवं महिला समिति से सम्पर्क कर उनका सहयोग लेते हुए साथ ही ड्रोन कैमरा का प्रयोग कर अफीम की खेती के विनष्टिकरण के संबंध में वांछित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस अधीक्षक एन०डी०पी०एस० कांडो के अभियुक्त एवं उसके सरगना साथ ही साथ संगठित अपराधिक गिरोह के सदस्यों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की विवरणी प्राप्त कर वांछित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
अफीम की खेती करना एवं उसके दुष्प्रभाव का विस्तृत रूप से प्रचार-प्रसार करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में उक्त भूमि पर वैकल्पिक खेती हेतु फलदायक बीजों का वितरण कराना सुनिश्चित की जाय।
इस बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानरीक्षक झाखण्ड, के अतिरिक्त श्री मनोज कौशिक, अपर पुलिस महानिदेशक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, भौतिक रूप से एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो / पलामू क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, पलामू/चाईबासा / हजारीबाग एवं जिला राँची, चतरा, पलामू, प० सिंहभूम चाईबासा, हजारीबाग, लातेहार, सरायकेला-खरसावाँ एवं खूँटी के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नेन्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई !
रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड राज्य...











