धनबाद : जिले के कतरास थाना अंतर्गत रामकनाली ओपी क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां कुछ लोगों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका की मां आरती देवी ने बताया कि 1 जनवरी को उनकी बेटी के साथ बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा गया और गाली-गलौज व मारपीट की गई। इस घटना से वह बेहद आहत हो गई और आखिरकार उसने अपनी जान दे दी।
आरती देवी ने बताया, “पति पहले ही छोड़कर जा चुके हैं, बेटा बाहर काम करता है। मैं पेट्रोल पंप में काम कर किसी तरह घर चला रही हूं। एक व्यक्ति मुझसे फोन पर बात करता था, लेकिन जब मेरे पति को पता चला तो उन्होंने मुझसे मारपीट की। इसके बाद मैंने उस व्यक्ति से बात करना बंद कर दिया। इसके बावजूद वह बार-बार फोन करता रहा। 1 जनवरी को उसी व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरी बेटी और मुझ पर हमला किया, जिससे बेटी ने आत्महत्या कर ली।”
घटना के बाद पुलिस ने आरती देवी की लिखित शिकायत पर चार नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
इस संबंध में बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि, “मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।”
रामकनाली थाना प्रभारी संतोष रवि ने भी पुष्टि की कि पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...












