रांची : आज रांची में झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने एचईसी सेक्टर-2 स्थित राम श्याम कुटीर में आयोजित सभा में कांग्रेस समर्थित महापौर उम्मीदवार रमा खलको के समर्थन में स्थानीय माताओं, बहनों और भाइयों से संवाद किया।
सभा को संबोधित करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने अधिकार, सम्मान और सशक्त भविष्य के लिए एक सशक्त, संवेदनशील और ज़मीनी नेतृत्व का चयन करें। उन्होंने कहा कि रमा खलको एक मज़बूत, अनुभवी और सबसे उपयुक्त प्रत्याशी हैं, जिन्हें पार्टी का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। उनके पिछले कार्यकाल में नगर निगम में सकारात्मक कार्यों पर निरंतर ध्यान दिया गया और किसी प्रकार का विवाद नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, सीवरेज व्यवस्था, एचईसी क्षेत्र की सड़कों का विकास जैसे मुद्दों पर रमा खलको ने पहले भी गंभीरता से काम किया है और आगे भी करने की स्पष्ट प्रतिबद्धता रखती हैं। पीने के पानी की व्यवस्था, नगर निगम के माध्यम से आजीविका के अवसर और शहरी क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने जैसे विषयों पर भी उनका दृष्टिकोण स्पष्ट और जनहितकारी रहा है।
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि रमा खलको का व्यवहार समावेशी और संवेदनशील है। वे राजनीतिक मंच, सामाजिक कार्यक्रम या धार्मिक आस्था—हर स्तर पर बिना किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मिले आरक्षण के कारण आज मुखिया से लेकर मेयर और वार्ड सदस्य तक महिलाएँ नेतृत्व में आ रही हैं, ऐसे में महिलाओं का समर्थन, आशीर्वाद और सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में महापौर उम्मीदवार रमा खलको, जेसीएस अध्यक्ष सह कांग्रेस महासचिव अजय नाथ सहदेव सहित संगठन के समर्पित साथियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
बच्चा चोरी और मानव तस्करी से झारखंड का हर परिवार भयभीत,सरकार विफल:प्रतुल शाह !
रांची :झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड में बच्चों के अपहरण, लापता होने और...












