Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना इलाके में कल कोयला कारोबारी की गोली मारकर घायल कर दिया गया था. बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने दो गोली चलाई जिसमें एक मिस फायर हो गया था और एक गोली कोयला कारोबारी रंजीत कुमार गुप्ता के आर पार हो गई थी. इस मामले को लेकर कोयला कारोबारी रंजीत कुमार गुप्ता के पत्नी मंजू गुप्ता ने अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. घायल कोयला कारोबारी रंजीत कुमार गुप्ता मुरी के हिंडाल्को जाने वाले थे और वहां दोपहर को मीटिंग थी. इसी बीच घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी. इस मामले में अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है और बताया गया है कि बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी है.
मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !
पटना, बिहार –बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में...












