Monday, March 16, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » कल्याणकारी, संवेदनशील हेमंत सरकार के आगे भाजपा पस्त : विनोद पांडेय !

कल्याणकारी, संवेदनशील हेमंत सरकार के आगे भाजपा पस्त : विनोद पांडेय !

विपक्ष जनता को भटकाने के लिए झूठ और आधी-अधूरी जानकारी का सहारा ले रहा है .

firstreport desk2 by firstreport desk2
4 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
कल्याणकारी, संवेदनशील हेमंत सरकार के आगे भाजपा पस्त : विनोद पांडेय    !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड सरहुल पर्व की तैयारी तेज !

पलामू जोन में नक्सलियों की उल्टी गिनती शुरू !

झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा परिवार संग कृष्टी दीपा महोत्सव पहुंचे !

मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण !

रांची :मंईयां सम्मान योजना, प्रोन्नति मामलों और ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम पर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को भटकाने के लिए झूठ और आधी-अधूरी जानकारी का सहारा ले रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों पर पांडेय ने कहा कि भाजपा शासन में वर्षों तक कैडर समीक्षा लंबित रहने और फाइलों के गड़बड़ रहने की वजह से ही लंबे समय तक कई प्रक्रिया बाधित रहीं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने हजारों कर्मचारियों को लंबित प्रमोशन दिया है और पेंशन व सेवा लाभों को तेजी से निष्पादित भी किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार से वेतन लेकर भाजपा के स्लीपर सेल के रूप में काम करने वाले कुछ अधिकारियों की चिंता में भाजपा नेता डूबे हुए हैं। उनके लिए ही भाजपा में बौखलाहट है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने न केवल पारदर्शी शासन स्थापित किया है बल्कि हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए समान अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। झारखंड में भाजपा की हर रणनीति बार-बार फेल साबित हो रही है।
हेमंत सरकार की जिम्मेदार और संवेदनसील पहल सेवा का अधिकार सप्ताह
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर भाजपा के आरोप पर उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से चुनी हुई हेमंत सरकार की हर लोकप्रिय योजना को बदनाम करने का षडयंत्र रचना भाजपा की पुरानी आदत और राजनीतिक मजबूरी है। महासचिव पांडेय ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हेमंत सरकार के सबसे लोकप्रिय और सफल कार्यक्रमों में शामिल है। राष्ट्रीय स्तर पर विरोधियों ने भी अंतिम व्यक्ति के घर तक पहुंच कर सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के इस संकल्प की सराहना की है। इस कार्यक्रम की प्रगति पूरी तरह पारदर्शी है और इसका पूरा डाटा पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है। सेवा की गारंटी की दिशा में पहली बार झारखंड में सरकार के स्तर से इतनी व्यापक पहल की गई है। भाजपा को सेवा का अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी ही नहीं है। अगर होती तो मंईयां सम्मान योजना को लेकर बेतुका बयान जारी नहीं करती।
उन्होंने कहा कि भाजपा को इस कार्यक्रम की सफलता से असहजता है क्योंकि सरकार सीधे गांव – पंचायतों के अंतिम व्यक्ति के घर जाकर उन्हें उनका हक और अधिकार के प्रति न सिर्फ जागरूक कर रही है बल्कि उन्हें उनका हक दे भी रही है। बिचौलियों या दलालों के चंगुल से भोले भाले आदिवासी, मूलवासी, गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यकों को छुटकारा दिला कर हेमंत सरकार ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस प्रकार का संवेदनशील शासन पूंजीपतियों की पार्टी भाजपा के बूते की बात नहीं है। इतिहास में हेमंत जी की यह पहल मिल का पत्थर साबित हुआ है।
मंईयां सम्मान योजना की अपार सफलता से भाजपा नेता चिंतित
उन्होंने कहा कि भाजपा को महिलाओं, कर्मचारियों या ग्रामीण जनता की चिंता नहीं, बल्कि अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन की फिक्र है। हकीकत यह है कि मंईयां सम्मान योजना की तर्ज पर भाजपा शासित राज्यों में योजनाएं शुरू की गई हैं। ऐसे में भाजपा का भ्रामक आरोप सिर्फ और सिर्फ हर दिन माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से घबराहट में दिया गया है।
महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के आरोपों को “राजनीतिक हताशा की उपज”बताया। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम है, और भाजपा को इससे तकलीफ इसलिए हो रही है क्योंकि वह अपने शासनकाल में महिलाओं के लिए एक भी स्वतंत्र आर्थिक सहायता योजना शुरू नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान का लाभ झारखंड की 50 लाख से अधिक महिलाओं को नियमित मिल रहा है। और हेमंत सोरेन के इस संकल्प के आगे भाजपा पूरी तरह धराशायी नजर आ रही है। जनता के पैसा का उपयोग पूरी तरह पारदर्शिता के साथ करना अनिवार्य है। यही काम भाजपा अपने शासन में नहीं कर पाई जिस कारण उसे जनता ने विपक्ष में बैठा दिया। भाजपा के पूंजीपति मित्र बैंकों में जमा जनता का अरबों रुपये लेकर भाग जाए तो उनका कर्ज माफ कराया जाना भाजपा को सही लगता है, लेकिन जरूरतमंद और गरीबों को उनका हक देना गलत लगता है।

Tags: #BJP defeated# in front #of welfare-oriented# and sensitive# Hemant government# Vinod Pandey .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखण्ड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला  !

झारखण्ड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला !

by firstreport desk2
9 hours ago
0

राँची : झारखण्ड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने...

झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर !

झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर !

by firstreport desk2
11 hours ago
0

झारखंड पुलिस के गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद पुलिस ने भागा बांध ओपी क्षेत्र और जोड़ा पोखर ओपी क्षेत्र...

कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग पर राहुल गांधी जी  !

कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग पर राहुल गांधी जी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग पर राहुल गांधी जी का आभार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी...

ईरान इजरायल के युद्ध की आग में हमारी चूल्हे की बुझ गई आग-अंबा प्रसाद !

ईरान इजरायल के युद्ध की आग में हमारी चूल्हे की बुझ गई आग-अंबा प्रसाद !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची झारखंड :ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक...

NUSRL में दो अहम कार्यक्रम का समापन  !

NUSRL में दो अहम कार्यक्रम का समापन !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक समापन हुआ।...

आगामी सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना स्थलों का निरीक्षण !

आगामी सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना स्थलों का निरीक्षण !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड आगामी सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 15...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

नियमों का पालन नहीं करने वाले नर्सिंग कॉलेजों पर लगेगा  फाइन : अजय कुमार सिंह !

नियमों का पालन नहीं करने वाले नर्सिंग कॉलेजों पर लगेगा फाइन : अजय कुमार सिंह !

March 16, 2026
भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आम चुनाव और 6 राज्यों में उपचुनावों !

March 16, 2026
एक नाबालिग बच्ची ने अपनी ही मौसी पर उसे काम का झांसा देकर बेचने का आरोप !

एक नाबालिग बच्ची ने अपनी ही मौसी पर उसे काम का झांसा देकर बेचने का आरोप !

March 16, 2026
प्रतिबंधित अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार !

प्रतिबंधित अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार !

March 16, 2026
झारखंड विधानसभा परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन  !

झारखंड विधानसभा परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन !

March 16, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.