रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची अनिल कुमारा मिश्रा-1 के नेतृत्व में डालसा सचिव ने मामले को गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया जिसमें डालसा सचिव राकेश रौशन, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, कर्मचारी मोनु कुमार, पीएलवी उमेश एवं चालक राजा वर्मा शामिल थे।
तत्पश्चात, डालसा की टीम नगड़ी स्थित वृद्ध महिला के उजड़े हुए आशियाना में पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर सभी की आंखे नम हो गयी। आगे डालसा की टीम को देखकर वृद्ध महिला लगातार रोते हुए कहने लगी की मैं अपने बेटे को कहीं नहीं जाने दूंगी। मुझे किसी पर भरोसा नहीं है। तत्पश्चात, डालसा सचिव एवं डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने घंटो महिला के साथ काउंसेलिंग किया एवं आखिरकार उक्त वृद्ध महिला ने डालसा पर भरोसा जताते हुए विक्षिप्त बेटे को रिनपास ईलाज हेतु भरती कराने को तैयार हुई। दौरान इसके बातचीत के क्रम में वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि पूरी रात वृद्ध महिला एवं उसके विक्षिप्त बेटे ठंड से चित्कार करते रहते है। आसपास के लोग कुछ खाना लाकर देते है, तो किसी प्रकार दोनों मां-बेटे खाते है।
आगे, विक्षिप्त बेटे को रिनपास में भरती कराने के पश्चात डालसा सचिव आदर्श वृद्धा आश्रम कुलगू पहुंचे एवं वहां पर वृद्ध महिला को अवासित कर अन्य वृद्ध महिलाओं से मिले एवं वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किये, जहां पर निरिक्षण के दौरान पाया गया कि वृद्धा आश्रम में अटल क्लिनिक में हजारों की दवइार्यां पड़ी हुई है। तभी डालसा सचिव श्री राकेश रौशन ने मौके से सिविल सर्जन सदर अस्पताल, रांची से बात की एवं अटल क्लिनिक की नियमित करने की बात की। सी.एस. ने आश्वासन दिया कि 1-2 दिनों में इस क्लिनिक को नियमित कर दिया जायेगा।
यह भी ज्ञात हो कि वृद्धाओं से मुलाकात के दौरान एक वृद्ध महिला को चिन्हित कर उन्हें भी ईलाज हेतु रिनपास में भरती कराया गया।
भुईंहरी प्रकृति की जमीन पर बने 12 मकानों को तोड़ने का आदेश !
राँची : जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा शिव दुर्गा मंदिर के पास 48 डिसमिल भुईंहरी प्रकृति की जमीन...












