हजारीबाग :हजारीबाग जिला अन्तर्गत बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड व रामगढ़ जिलांतर्गत पतरातु के खनन कंपनियों द्वारा लगातार विस्थापितों का शोषण एवं स्थानीय प्रशासन की खनन परियोजनाओं के पक्ष में संदेहस्पद भागीदारी को देखते हुए झारखंड कांग्रेस द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनोनित 5 सदस्य जांच कमिटी के संयोजक मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ झारखंड कांग्रेस प्रभारी के0 राजू की राँची में एक अहम बैठक दिन बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी उपस्थित रहे ।
बैठक में प्रदेश प्रभारी के. राजू ने बड़कागांव एवं केरेडारी के विस्थापन में उत्पन्न समस्याओं की समीक्षा किया। प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार कांग्रेस द्वारा गठित पांच सदस्यी कमिटी की रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को बैठक आहूत की गई है । उक्त बैठक में जांच कमेटी द्वारा बड़कागांव एवं केरेडारी से जुड़े विस्थापन के समस्याओं को के समाधान हेतु गुरुवार को ही कैबिनेट में प्रस्ताव रखने हेतु चर्चा किया जाएगा
जांच कमेटी की कांग्रेस मुख्यालय में बैठक व विस्थापित प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी रिपोर्ट-
बड़कागांव विधानसभा में विस्थापन संबंधी ज्वलंत समस्याओं को भी बृहस्पतिवार को होने वाले कैबिनेट में रखने का निर्णय लिया गया है ताकि मुख्यमंत्री द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून 2013 , विस्थापन आयोग के सुचारू क्रियान्वनन एवं स्थानीय मजदूरों को एचपीसी नियम के तहत भुगतान, पतरातू विद्युत् निगम लिमिटेड, पतरातू छाई डैम से संबंधित सभी मुद्दों का हल निकाला जा सके ।
कैबिनेट बैठक के बाद नई तिथि घोषित कर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का निर्णय :
समिति द्वारा यह जानकारी दी गई एकाएक पाँच फरवरी को कैबिनेट की बैठक आहूत होने संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है जिसके कारण पूर्व से बड़कागांव केरेडारी का प्रस्तावित दौरा कुछ दिनों बाद करने का निर्णय लिया गया है इस संबंध में जल्द ही तिथि घोषित की जाएगी। वही बुधवार को के राजू और राधा कृष्ण किशोर की उपस्थिति में हुई बैठक में मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद व योगेंद्र साव को आस्वस्त किया है कि कैबिनेट बैठक में बड़कागांव विधानसभा के विस्थापन संबंधित समस्याओं को उचित पटल में रखने के पश्चात विस्थापित प्रभावित क्षेत्रों का समय निर्धारित कर दौरा किया जाएगा एवं अन्य सभी समस्याओं का रिपोर्ट बनाकर प्रभारी के0 राजू के माध्यम से सरकार के समक्ष रख सभी बिन्दुओं पर उचित निर्णय लेने हेतु सरकार से त्रिपक्षीय वार्ता करवा समस्याओं को निष्पादित करवाया जाएगा ।
आरपीएफ हटिया द्वारा “यात्री सुरक्षा” अभियान के तहत को सराहनीय कार्य !
रांची :आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ रांची डिवीजन सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है।...












