रांची : असम के मुख्यमंत्री सह बीजेपी चुनाव प्रभारी हेमंत विश्व सरमा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी बहुत तरीका से चीन को प्रमोट करता है .हम लोग को देखना पड़ेगा कि हमेशा भारत को नीचा दिखाने का काम करता हैं . नेशन के हिसाब से चीन को प्रोजेक्ट करना चाहते हैं लेकिन डेमोक्रेसी नहीं है , चीन में रिलिजियस फ्रीडम नहीं हैं . कहीं-कहीं जाकर राहुल गांधी उनके बारे में बोलते हैं . कांग्रेस पार्टी एव चीन कम्युनिस्ट एमओयू हुआ था ,इसका मतलब उनको राहुल गांधी को खुलासा करना चाहिए .राहुल गांधी जहां भी जाएगा चीनी को प्रमोट करेगा ,यह समय है कांग्रेस पार्टी आगे आएऔर जो भी चीन के साथ एग्रीमेंट हुआ है चाइनीस कम्युनिस्ट पार्टी के साथ हस्ताक्षर हुआ था वह देश के सामने रखें .












