झारखंड :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने चार राज्यों के लिए ऑब्जर्वर्स की घोषणा की है। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर शामिल हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को आंध्र प्रदेश का ऑब्जर्वर बनाया गया है।
एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि यह निर्णय सम्मानित कांग्रेस अध्यक्ष के प्रस्ताव पर संगठन सृजन अभियान के तहत लिया गया है।
यह घोषणा कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए की गई है।
ऑब्जर्वर बनाने पर पूर्व विधायक ने कल कमान का अभाज्य जताते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरूंगी और आंध्र प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करूंगी।
मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आदेश बेअसर !
रांची : झारखंड सरकार में ग्रामीण विका मंत्री दीपिका पांडे सिंह के आदेश का विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा...











