रांची : न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू दक्षिणी पंचायत के सभागार में कानूनी जागरूकता बढ़ाने और न्याय तक पहुंच की पहलों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सामुदायिक जुड़ाव-सह-कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन कर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चीफ एलएडीसी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि सुकुरहुटू दक्षिणी पंचायत की मुखिया अनीता देवी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से विधि के छात्र अमन आयुष और उनकी पूरी टीम, पीएलवी राजेंद्र महतो, शारदा देवी, मालती देवी, सरिता देवी, बबीता कुमारी, भानु देवी, देवंती देवी, भारती शाहदेव और राजा वर्मा उपस्थित रहे।
विधिक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलएडीसी चीफ ने कहा कि लोगों के बीच कानूनी जागरूकता बढ़ाने और न्याय तक पहुंच की पहलों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सामुदायिक जुड़ाव-सह-कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में रह रहें सभी वर्गों जैसे पीएलवी, एनजीओ इत्यादि को उनके कार्यकलपों को सुदृढ़ तरीके से बताना तथा जरूरतमंदों को न्याय दिलाना तथा लोगों के हक और अधिकार को बताना है। वंचितों को सरकार के द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी है। इसके साथ ही पूरे डालसा टीम ने लोगों को दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और बच्चियों, महिलाओं के स्वास्थ्य, रोजगार और स्वावलंबन पर जानकारी दी। एलएडीसी चीफ ने मौके पर नालसा टॉल फ्री नम्बर – 15100 के बारे में भी विस्तार से बताया। विधि के छात्र अमन आयुष द्वारा सहिया कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा दी जानेवाली लाभों से अवगत कराया एवं यह भी बताया कि जो लाभ एवं सुविधा उन्हें नहीं मिल रही है, उसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची एवं एनयुएसआरएल के लिगल-एड-क्लिनिक के संयुक्त प्रयासों से उन्हें दिये जानेवाले लाभ को दिलाने का प्रयास किया जायेगा।
यह भी ज्ञात हो कि अंत में डालसा टीम ने आगामी 14 मार्च को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी दी। प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोक अदालत एक माध्यम जहां होता है वादों का निःशुल्क निस्तारण। राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं विवाह से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जायेगा।
मौंके पर डालसा के पीएलवी ने उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किये।














