रांची :झारखंड विस्थापित जन कल्याण समिति की एक मंडली झारखंड ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जी से मुलाक़ात कर HEC विस्थापितों की समस्याओं के बारे में और दस लेन सड़क निर्माण जिसमें विस्थापित आदिवासी मूलवासी गरीबों का मकान और दुकान उजड़ने कि बातें सामने आ रही हैं उन्हें बचाने और HEC विस्थापितों के कई समस्या के समाधान के बारे चर्चा हुई और मंत्री जी ने बहुत जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से इस समिति के तहत विस्थापितों की बैठक कराने की बातें कही,आज मंत्री जी से चर्चा मे मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष कुणाल नाथ शाहदेव,महासचिव कृष्णा मिर्धा, सचिव महाबीर लोहारा, रामेश्वर नाथ शाहदेव,महेंद्र मिर्धा और निवर्तमान पार्षद सुचिता रानी जी शामिल रहे और सबों ने झारखंड विस्थापित जनकल्याण समिति के लेटर पैड पर विस्थापितों के हक अधिकार को बचाने और समस्या के समाधान का एक पत्र मंत्री जी को सौंपा
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !
रांची :झारखण्ड के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज रांची आगमन हुआ। इस अवसर पर बिरसा...










