रांची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने झाररखंड सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किये गये 1,58,560 करोड़ रुपये का ‘अबुआ दिशोम बजट’ का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट समावेशी, सतत और जनकल्याणकारी विकास पर केंद्रित बजट है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में महिलाओं के प्रति विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके लिए राज्य में पांच नए बालिका आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। महिला सशक्तीकरण की दिशा में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ का ऐलान किया गया है, जिसके लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, बुनियादी ढांचा सहित महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई प्रावधान किये गये, स्वागत योग्य है। यह बजट गरीबों के आंसू पोंछने और हर नागरिक के चेहरे पर मुस्कान लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि बजट में शहीदों के आश्रितों के लिए एक आदर्श स्कूल की स्थापना की जाएगी, जो एक सराहनीय कदम है।
उन्होंने कहा कि ‘अबुआ दिशोम बजट’ आम आदमी के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है, जो राज्य के विकास के लिए कारगर साबित होगी।
झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट !
रांची : झारखंड की हेमंत सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर आज विधानसभा में बजट पेश किया , वित्तीय...












