रांची : झारखंड विधानसभा आज 25 वर्ष का हो गया। अपनी 25वीं वर्षगांठ को लेकर विधानसभा को विशेष रूपउ से सजाया गया है। स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने शुक्रवार को रजत जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और सचिवालय के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में भव्य समारोह आयोजित किया जायेगा।
यह आयोजन दो सत्रों में होगा
पहले सत्र में शहीद पुलिसकर्मियों और सैनिकों को सम्मानित किया जायेगा। सीमा पर शहादत देने वाले जवानों, नक्सल अभियान में शहीद हुए वीरों तथा शातिकाल में वीरता पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों को विशेष सम्मान प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा
पदक विजेता खिलाड़ियों और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राष्ट्रपति पदक प्राप्त लोगों को भी मंच पर सम्मान मिलेगा। सभी पूर्व विधानसभा अध्यक्षों और पूर्व विधायकों को भी समारोह में विशेष सम्मान दिया जायेगा।
उत्कृष्ट विधायक को भी मिलेगा सम्मान
स्थापना दिवस समारोह में बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक के रूप में भाजपा के राज सिन्हा को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा विधानसभा के छह कर्मियों को उत्कृष्ट कर्मी का सम्मान दिया जायेगा। सम्मानित होने वाले कर्मियों में संतोष कुमार सिंह, नीलम कुजूर, मो शाहिद हैदर, राकेश कुमार सिंह, मन्नु राम एवं रवीन्द्र पाल शामिल हैं।
शाम में झुमायेंगे बॉलीवुड गायक रूप कुमार राठौर
शनिवार शाम 6 बजे से विधानसभा प्रांगण पूरी तरह रंगारंग माहौल में डूब जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक रूप कुमार राठौर अपनी मधुर आवाज से समां बांधेंगे। हास्य कवि डॉ दिनेश बावरा और हास्य कलाकार रविन्द्र जॉनी अपनी कविताओं की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मोहित करेंगे। वहीं, झारखंड की लोक संस्कृति को जीवंत करने के लिए परमानंद, मृणालनी अखोरी, टॉम मुर्मू और सुमी श्रेया द्वारा लोकगीत और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जायेगी।
कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा !
रांची: झारखण्ड स्थायी सम्बद्ध डिग्री महाविद्यालय संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो...












