रांची : झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन हजारीबाग में उत्साह और उमंग के साथ साइक्लोथॉन (Cyclothon) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद, प्रशिक्षु आईएएस श्री आनंद शर्मा व जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा गुब्बारा उड़ा कर एवं शपथ ग्रहण कर किया गया।
यह साइक्लोथॉन कैनरी हिल से प्रारंभ होकर झील एम्फीथिएटर तक संपन्न हुई। प्रातः 7:00 बजे से आरंभ हुई इस यात्रा में हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों में विशेषकर युवाओं में जोश और उत्साह देखने को मिला।
जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना एवं जनभागीदारी के माध्यम से झारखंड स्थापना दिवस की भावना को सशक्त करना रहा।
साइक्लोथॉन के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संगठन एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के सफल संचालन में सभी विभागों का सक्रिय सहयोग रहा।
झील एम्फीथिएटर पहुंचने पर प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा झारखंड स्थापना दिवस की गौरवमयी यात्रा को याद करते हुए सबने राज्य के विकास और समृद्धि का संकल्प लिया।
उपायुक्त ने अपने संदेश में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है।
झारखंड में निजी कॉलेजों की मनमानी फीस पर लगेगी लगाम !
रांची : झारखंड में इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट जैसे कोर्स की पढ़ाई अब थोड़ी सस्ती और पारदर्शी हो सकती है।...











