रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखंड विधानसभा परिसर में मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग, झारखण्ड सरकार रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि रामदास सोरेन जी का असामयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।राज्यपाल ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !
रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...












