रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर लोक भवन स्थित दरबार हॉल में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनके आदर्श एवं विचार सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा में शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।...












