राँची: झारखण्ड राज्य के कई जिलों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र में लो प्रेशर बना हुआ है।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 17 से 22 अगस्त तक रोजाना बारिश हो सकती है। इस दौरान राँची सहित कई जिलों में दो से तीन बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की सम्भावना है।
19 अगस्त को राज्य के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत कोल्हान और पलामू क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, लातेहार, चतरा, गढ़वा सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका है। इसके बाद 21 और 22 अगस्त को भी राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
पेसा के नाम पर आदिवासियों को “लॉलीपॉप” दिखा रही है : रघुवर दास !
रांची :पेसा नियमावली को जल्द राज्य की जनता के समक्ष जारी करने की रखी माँग। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित...












