रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित East Tech Symposium – 2025 (Defence Expo) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने कहा रक्षा क्षेत्र में अपने उद्योगों को बढ़ाते हुए हम कैसे अपनी रक्षा शक्ति को मजबूत करें, इसलिए इस ऐतिहासिक पहल का आयोजन किया गया है। मुझे आशा है कि हम इस पहल पर जरूर सफल होंगे। डिफेंस क्षेत्र में उपयोग होने वाली जो भी चीजे बनती है, उसमें लगने वाले रॉ मटेरियल हमारे झारखण्ड में उपलब्ध है। यहां तक की परमाणु बनाना हो तो यूरेनियम भी हमारे राज्य में है। इस राज्य में पोटेंशियल है। उद्योग बहुत बेहतर तरीक़े से बढ़ते भी हैं। लेकिन नीतियां कभी-कभी ऐसी आती हैं जिसकी वजह से बहुत सारी चीज़ें ख़त्म भी होने लगती हैं। ये नई पहल है, इसमें सरकार पूरी तरीके से सहयोग हेतु तैयार है। शायद बहुत लोगों को पता होगा, उद्योग लगाने की जो मदर फैक्ट्री है, वो हमारे ही राज्य में है। जिसको हम HEC कहते हैं। आपको बताना चाहेंगे कि शायद देश में जो सेंसेटिव एरिया है, जो चिन्हित किये गए है, उनमें से हमारे राज्य में स्थापित HEC इंडस्ट्री भी है।HEC, स्टेटलाइट के लिए भी काम आता है और परमाणु जैसे चीजों के लिए भी कंपोनेंट बनाते आ रहा है। लेकिन आज HEC हाशिए पर है। बहुत तकलीफ़ होती है इतने बड़े उद्योग को डूबते देखते हुए।आज छोटे-बड़े-मझोले उद्योग फलफूल रहे हैं और उनको आगे बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। इस क्षेत्र में कई ऐसी चीज़े बनी है जो इस देश के लिए मील का पत्थर साबित हुई हैं। इस राज्य ने देश को बहुत कुछ दिया है, इतना की अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते हैं।हमारे ही ऑफिस के सामने इतना बड़ा उद्योग HEC है। और आज नए उद्योगों के बढ़ावा देने का प्रयास हो रहा है। निश्चित
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !
रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...











