रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय रांची में प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव की अध्यक्षता सदस्यता अभियान को लेकर सभी जिला अध्यक्ष और प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई हुई।बैठक को संबोधित करते हुए संजय सिंह यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक चलाना है और संगठन को मजबूत करना है इन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का रसीद जिला अध्यक्ष के माध्यम से सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लेंगे और उन्हीं के माध्यम से प्रदेश कार्यालय में डिपॉजिट भी करेंगे ।आने वाले नगर पंचायत और नगर निगम के चुनाव की तैयारी में अभी से ही राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं कार्यकर्ताओं को करना चाहिए । एक-एक कार्यकर्ता नेता को पूरे जिम्मेवारी के साथ सदस्यता अभियान चलाना है और नेता लालू प्रसाद यादवऔर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के हाथों को मजबूत करना है और सदस्यता अभियान का जो लक्ष्य है उसे हर हाल में पूरा करना है सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक जिला अध्यक्ष नगर अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष को एक लक्ष्य बनाकर चलना चाहिए कि हमें कितना सदस्य झारखंड में बनाना है सभी को निर्देश दिया कि सभी तन मन से लगकर सदस्यता अभियान में लग जाए और अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव और झारखंड सरकार में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और उद्योग विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड होती है और बगैर कार्यकर्ता के कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं जीत सकता है। इसलिए तन मन से सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को अपने अभियान में लग जाना चाहिए और अधिक से अधिक संख्या में झारखंड में सदस्य बनाने का लक्ष्य रखकर सदस्यता अभियान चलाना चाहिए। गांव से लेकर शहर तक सदस्यता अभियान चलाना है और पूरे झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को मजबूत करना पार्टी है तो हम हैं ,आप हैं, इसलिए पार्टी को मजबूत करने के लिए तन मन धन से सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी के मजबूत करने में लग जाना चाहिए। संगठन था तो हम लोग एक से चार विधायक हुए हैं और आप और संगठन मजबूत करेंगे तो 4 से 14 भी हो सकते हैं 16 भी हो सकते हैं इसलिए पूरे भेदभाव बुलाकर एक जुटता के साथ पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान चलान है। हम सभी चारों विधायक एक साथ झारखंड के सभी जिला में कार्यक्रम करेंगे और संगठन को मजबूत करने में पूरा तन मन से पूरे झारखंड में भ्रमण करेंगे संगठन को मजबूत करेंगे। बैठक को विधायक दल के नेता सुरेश पासवान,विधायक नरेश सिंह।सदस्यता अभियान के प्रभारी गिरधारी गोप,अनीता यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, युवा अध्यक्ष रंजन यादव,रामनाथ चंद्रवंशी,ईश्वरी महतो,प्रणव कुमार बबलू, सुधीर गोप,जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो,सुरेश यादव ,कमलेश यादव,भानु यादव,मुमताज कुरैशी, यादव,धनंजय पासवान, गुलजार अंसारी नवलकिशोर यादव सहित सभी जिलाध्यक्ष ,प्रकोष्ठ अध्यक्ष उपस्थित थे।
झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली !
राँची :झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली हैं। मौसम विभाग की ओर से न्यूनतम...











