रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने स्टार प्रचारक सूची भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के हस्ताक्षर से जारी यह सूची भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजी गई है.झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, सांसद डॉ. सरफराज अहमद, जोबा मांझी, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय सहित कुल 20 नाम शामिल है. पत्र में यह भी लिखा गया है कि पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन असम विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.झामुमो की ओर से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77/(i) के अंतर्गत पार्टी के केंद्रीय स्तर के नेताओं को आसन्न असम विधानसभा आम चुनाव 2026 में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक के रूप में अनुमति प्रदान करने एवं उनके द्वारा उपयोग किये जाने वाले वाहन का पास निर्गत करने का आग्रह केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की ओर से आग्रह किया गया है.भारत मुख्य निर्वाचन आयुक्त को जो पत्र भेजा गया है, उसके अनुसार असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्य चुनाव प्रचारक की भूमिका पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के हेमंत सोरेन निभाएंगे. इनके नेतृत्व में ही पार्टी के नेता असम में चुनाव प्रचार करने जनता के बीच जाएंगे.भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजी गयी सूची में पार्टी की ओर से यह भी आग्रह किया गया है कि सूची में शामिल हमारे केन्द्रीय नेतृत्व के साथ अन्य नेता सम्पूर्ण असम राज्य में वायु मार्ग, सड़क मार्ग तथा रेल मार्ग से अपनी यात्राएं तय करेंगे. इसलिए, असम विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव प्रचार अभियान को अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए पार्टी के स्टार प्रचारकों द्वारा उपयोग में लायी जाने वाली गाड़ियों का असम राज्य सीमा के अंदर परिचालन की अनुमति हेतु पास निर्गत करें.
झारखंड प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर दी बधाई !
रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार...












