रांची राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा राज्य निर्वाचन द्वारा 27 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बार-बार सरकार से मांग की थी कि यह स्थानीय निकाय चुनाव दलीय स्तर पर कराई जाए, पर सरकार ने भाजपा की मांग को खरिज कर दिया और कहा कि यह निकाय चुनाव दलीय स्तर पर नहीं होगी।
20 जनवरी 2026 को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के देवघर जिला अध्यक्ष ने अपने पैड में स्थानीय नगर निकाय चुनाव हेतु देवघर जिला के लिए मेयर पद के उम्मीदवार रवि कुमार राउत की घोषण की गई है।
प्रश्न यह उठता है कि जब सरकार ने घोषणा कर रखी है कि यह चुनाव दलीय स्तर पर नहीं होगा तो किस अधिकार या किस प्रावधान के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने चुनाव चिन्ह का प्रयोग कर उम्मीदवार का घोषणा किया है?
यह कार्य पूरी तरीका से न सिर्फ आदर्श चुनाव अचार संहिता का उल्लंघन है बल्कि यह उस आदेश का भी उल्लंघन है जिसमें सरकार ने शपथ पत्र के माध्यम से उच्च न्यायालय के समक्ष कहा था कि यह चुनाव दलीय स्तर पर नहीं होगा।
अतः महाशय से नम्र निवेदन है कि संयज कुमार शर्मा (जिला अध्यक्ष देवघर, झामुमो) एवं रवि कुमार राउत (उम्मीदवार मेयर पद) के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया जाए साथ ही संजय कुमार शर्मा एवं रवि कुमार राउत को स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम तक झारखंड राज्य से बाहर रहने का आदेश जारी करने का कृपा करें।
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को लेकर स्टेट कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक !
रांची :स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण...












