राँची:झारखण्ड, राँची समेत कई शहरों में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है, मौसम केंद्र ने 16 से 18 सितंबर के बीच राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की प्रबल संभावना है।
इसको देखते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, साथ ही चेतावनी वाले जिलों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
झारखण्ड राज्य के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम केंद्र ने भारी से बहुत भारी बारिश वाले जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
16 सितंबर 2025 –
ऑरेंज अलर्ट- कोडरमा, चतरा, लातेहार और हजारीबाग जिलों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
येलो अलर्ट- गिरिडीह, गढ़वा, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, राँची जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
17 सितंबर 2025
येलो अलर्ट- देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की प्रबल संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
18 सितंबर 2025
येलो अलर्ट-कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू और हजारीबाग जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार.आदित्य साहू !
रांची : साहू ने कहा कि झामुमो कांग्रेस निकाय चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवारों की सुनिश्चित हार को देखते हुए...












