रांची :झारखण्ड में मौसम ने इस बार लोगों को हैरान कर दिया हैं, राँची में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं। सुबह-शाम का तापमान लगातार गिर रहा है और लोग खांसी, जुकाम और सर्दी से जूझ रहे हैं।
झारखण्ड में शीतलहर का असर सबसे अधिक पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिलों में देखा जा रहा हैं। मौसम विभाग (IMD) ने इन जिलों के लिए 11 नवंबर सुबह 8:30 बजे से 12 नवंबर सुबह 8:30 बजे तक शीतलहर की चेतावनी जारी की हैं। मौसम विभाग ने लोगों से विशेषकर सुबह 7:00 बजे से पहले और शाम 7:00 बजे के बाद घर से बाहर न निकलने की सलाह दी हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में अचानक 6-7 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया हैं। हाल ऐसा है कि लोग अब 3-3 जैकेट पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं।
मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आदेश बेअसर !
रांची : झारखंड सरकार में ग्रामीण विका मंत्री दीपिका पांडे सिंह के आदेश का विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा...











