राँची :झारखण्ड में सुबह के वक्त धुंध और कोहरा के बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। लिहाजा, धूप गुम हो गई है।
वायुमंडल में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस. ऐसे में न्यूनतम तापमान में इजाफा के बावजूद सर्दी का एहसास हो रहा है। 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के सभी जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक का इजाफा हुआ है।
मौसम केंद्र, राँची की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा। साथ ही 2 दिसंबर तक सुबह के वक्त कोहरा और धुंध के अलावा आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन 3 दिसंबर से बादल छंट जाएंगे।
हालांकि तब भी सुबह के वक्त धुंध और कोहरा से सामना होगा। खास बात है कि 2 दिसंबर से 5 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी। उस दौरन न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड से सामना होगा।
चुनाव के दौरान आई ए एस अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग ग़लत – भाजपा !
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची और ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज करायी...












