राँची : झारखण्ड में सर्दी ने इस बार जमकर कहर मचाया हैं। गुमला शहर में पिछले 24 घंटे का न्यूनतम तापमान सिर्फ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य का सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं।
राज्य के मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा और गुमला में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं। इन जिलों में खासकर सुबह और शाम 7 बजे के बाद जबरदस्त ठंडी हवा चलने की संभावना हैं। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही इतनी ठंड ने लोगों को चौंका दिया हैं।
गुमला में लोग अब छत पर अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोपहर 12 से 2 बजे के बीच भी हवा में इतनी कंपकंपी है कि धूप में बैठना मुश्किल हो रहा हैं। विशेषकर टू-व्हीलर चालक इससे और परेशान हैं।
हिमालय क्षेत्र में स्नोफॉल की तीव्रता बढ़ सकती है, जिससे झारखण्ड में हवा और भी ठंडी हो जाएगी। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट संभव है यानी फिलहाल जो 10 डिग्री तक है, वह 6-7 डिग्री तक पहुंच सकता हैं।
मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आदेश बेअसर !
रांची : झारखंड सरकार में ग्रामीण विका मंत्री दीपिका पांडे सिंह के आदेश का विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा...











