राँची : झारखण्ड में पिछले 2-3 दिनों की ठंडी और बरसाती हवाओं के बाद राज्यवासियों को आज तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
मौसम के अनुसार, आसमान साफ़ रहेगा और धूप दोपहर में तेज रहेगी। दक्षिणी जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में तापमान 37-38 डिग्री तक पहुंच सकता है।
अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 18-22 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो 2 दिन पहले तक 17 डिग्री था।
झारखण्ड में 27 मार्च से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। राज्य के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
कल बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को छाता या बारिश की तैयारी भी रखनी चाहिए, आज झारखण्ड में गर्मी का प्रभाव ज्यादा रहेगा, लेकिन 1 दिन बाद मौसम फिर से बदलकर राज्यवासियों को बारिश और ठंडी हवाओं से राहत देगा।













