रांची :झारखण्ड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी राँची समेत खूँटी, लोहरदगा, गुमला जैसे जिलों में बीते 24 घंटे के भीतर ठंड में तेज इजाफा दर्ज किया गया।
सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवा ने लोगों को कंपकंपा दिया। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में हो रही लगातार बर्फबारी का सीधा असर झारखण्ड के मौसम पर पड़ रहा है।
पश्चिमी हवाएं वहां से ठंडी हवा को अपने साथ ला रही है, जिससे राज्य में कंकनी बढ़ गई है। इसी कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
राँची में सुबह का नजारा पूरी तरह बदला नजर आया। कोहरे और धुंध के कारण सूरज की रोशनी भी फीकी पड़ गई। सड़कों पर निकलने वाले लोग दो-दो स्वेटर पहनकर चलते दिखे, बीते 24 घंटे में राँची का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 11 से 12 डिग्री के आसपास बना हुआ था।














