राँची : झारखण्ड में किसान ऋण माफी योजना के तहत 4 लाख 81 हजार 872 किसानों का ऋण माफ किया जा चुका है।
वहीं 1732 किसानों के ऋण माफी की प्रक्रिया चल रही है। सही डेटा नहीं देने के कारण 17,924 किसानों का भुगतान विफल रहा है। वहीं 5,01,528 किसानों का ई-केवाईसी कराया जा चुका है। किसान ऋण माफी योजना के तहत छह जिलों को 100 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की गई है। पलामू को सबसे अधिक 151.37 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं. इसके बाद देवघर को 137.36 करोड़, गढ़वा को 127.33 करोड़, हजारीबाग को 110.12 करोड़,राँची को 109.68 करोड़ और पूर्वी सिंहभूम को 106.27 करोड़ रुपए निर्गत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत , बैच पहनाकर किया सम्मानित !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों ने...











