रांची :झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।
कहा कि अवैध बालू तस्करी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एक बार फिर खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पाकुड़ जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी द्वारा अवैध परिवहन कर रहे बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किए जाने के कार्रवाई के दौरान दिलवर हुसैन, अब्दुल आहद और कुछ अन्य लोगों के द्वारा मारपीट की गई ।पूर्व में भी कई जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां तक कि खनन रोकने पहुंचे अधिकारियों को कुचलने तक का प्रयास किया गया है, जो कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। यह कोई अकेली घटना नहीं है।
कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करना स्थानीय माफियाओं के बस की बात नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री के छत्रछाया में अवैध खनन को संचालित करने वाला सिंडिकेट है, जो चाईबासा से लेकर संताल तक और पलामू से लेकर कोल्हान तक सक्रिय है।
कहा कि पाकुड़ पुलिस बगैर तुष्टिकरण और राजनीतिक दबाव के उक्त मामले में सख्त कार्रवाई करें। हमलावरों के साथ इस धंधे को चलाने और कंट्रोल करने वाले माफियाओं को पकड़े, ताकि अवैध खनन और प्रशासन पर हमले जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न !
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में मरीन ड्राइव...












