रांची : झारखंड में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी शीतलहर महसूस की जा रही है। रांची मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे के दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और लोहरदगा जिलों के लिए दिया गया है। मौसम की स्थिति ऐसी है कि जैसी ठंड आमतौर पर रात में होती है, वैसी ही ठंड अब दोपहर में भी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है।
8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
राजधानी में भी ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। शाम 5 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग सिर्फ जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI (सोमवार के आंकड़े)
रांची में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया, जहां AQI 125 रहा। वहीं जमशेदपुर का तापमान 23/13 डिग्री रहा और AQI 191 रिकॉर्ड किया गया। धनबाद में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के साथ AQI 214 रहा। बोकारो में तापमान 21/11 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि यहां AQI 190 रहा। पलामू में सबसे अधिक ठंड देखने को मिली, जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहा तथा AQI 180 दर्ज किया गया। खासतौर पर पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। इन जिलों में दोपहर के समय भी शीतलहर का असर देखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।
ला नीना का असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ला नीना का प्रभाव भी इस ठंड में देखने को मिल रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच है।
साक्षात्कार एवं विभिन्न स्तरों पर जांच प्रक्रिया कांग्रेस भवन में संपन्न हुई !
रांची : मीडिया टैलेंट हंट के तहत अंतिम चयन हेतु राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का साक्षात्कार एवं विभिन्न स्तरों...











