Friday, May 8, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड में एक पेड़ लगाएं पर 5 यूनिट बिजली फ्री-हेमंत सोरेन

झारखंड में एक पेड़ लगाएं पर 5 यूनिट बिजली फ्री-हेमंत सोरेन

इस वित्तीय वर्ष राज्य में 2 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य -सीएम.

First Report Live (Bureau) by First Report Live (Bureau)
3 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हेमन्त सोरेन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्धन वर्तमान समय में महत्वपूर्ण विषय है। राज्य सरकार पर्यावरण और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयासरत है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग इस निमित्त कई नए कड़ियों को जोड़ने का कार्य निरंतर कर रही है। क्लाइमेट चेंज को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों में भागीदारी का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

 

ये भीपढ़िये

राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सेबधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के भेंट !

महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि मंत्री ने सौंपी प्रसंस्करण इकाइयाँ !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने की मुलाकात !

झारखंड नाम से ही यह समझ सकते हैं कि हमारा राज्य जंगल-झार से भरा प्रदेश है। झारखंड प्रदेश देश में सबसे अलग और कहा जाए कि बहुत ही महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है, इस राज्य को जल, जंगल, जमीन के लिए जाना जाता है क्योंकि यहां के आदिवासी-मूलवासी जल, जंगल, जमीन से ही प्रेम करते हैं। झारखंड प्रदेश को देश के अन्य राज्यों के लोग खनिज संपदा के लिए प्रेम करते हैं। प्रकृति ने देश की 40% खनिज संपदा से इस राज्य को नवाजा है। इस राज्य में लगभग सभी खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं, यहां तक कि परमाणु बनने वाला खनिज भी इस राज्य में मौजूद है, परंतु विडंबना है कि इन खनिज संपदाओं का पूरा लाभ राज्यवासियों को आज तक नहीं मिल पाया बल्कि यहां के लोगों को विस्थापन का दर्द जरूर मिला है।

भौतिकवादी युग में कई ऐसी विकास की कड़ियां जुड़ रही हैं जो मानव जीवन और सभ्यता के लिए चुनौती बन रहा है। पूरे विश्व में क्लाइमेट चेंज को लेकर आज चिंतन और मंथन किया जा रहा है। आज वृक्षों को, जंगलों को कैसे बचाया जाए इस पर सरकार के साथ-साथ कई संस्थाएं काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हमारे पूर्वज क्लाइमेट चेंज पर चर्चा नहीं करते थे, वे वृक्ष बचाने की मुहिम नहीं चलाते थे, हमारे पूर्वज बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे भी नहीं हुआ करते थे, लेकिन उन्होंने पूरी शिद्दत और ईमानदारी के साथ जंगल को जीवन का अभिन्न अंग समझा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गतिशील मानव को ऐसी जगह खड़ा होना पड़ा जहां मानव जीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए जूझ रहा है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार वृक्षों के संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है। *इस वर्ष राज्य में 2 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में 50 हजार एकड़ भूमि पर बिरसा हरित ग्राम योजना चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री वनधन योजना के तहत पेड़ लगाने पर 75% अनुदान दिया जा रहा है।* मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों का विचरण समय-समय पर होता है क्योंकि जानवर भी गतिशील प्राणी होते हैं। हाथी का भी संरक्षण और मानव जीवन का भी संरक्षण हम सभी की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों द्वारा घरों को क्षतिग्रस्त किया जाता है, नुकसान पहुंचाए गए घरों की क्षतिपूर्ति हेतु मुआवजा राशि में भी वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों के भागीदारी से ही हाथियों को भी संरक्षित करने में सफलता मिल सकेगी।
*रांची पहले समर कैपिटल के रूप में जाना जाता था*
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि रांची कभी समर कैपिटल के रूप में जाना जाता था। एकीकृत बिहार के समय गर्मी के महीनों में रांची में ही विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाता था। रांची के इर्द-गिर्द क्षेत्र में आज भी सर्दी के महीनों में बर्फ जमता है। रांची के आसपास कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां वो पेड़ मिलते हैं जो बर्फीले पहाड़ों में पाए जाते हैं। इस प्रदेश में एक समय था जब चाय के बागान हुआ करते थे लेकिन यह सभी चीजें धीरे-धीरे लुप्त होते गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या ऊपर से नहीं आया बल्कि हमने खुद से समस्याओं को खड़ा किया है, इन समस्याओं का समाधान हमें स्वयं ढूंढना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को इस बात के लिए संकल्पित होना होगा हो कि आज किसी भी कीमत पर अपने घर-आंगन को हरा-भरा, राज्य को हरा-भरा रखने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना है। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि पिछले वर्ष आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में मैंने वन विभाग के पदाधिकारियों से कहा था कि जंगलों की कटाई और अवैध खनन की शिकायत हेतु एक टोल फ्री नंबर जारी करें जिस पर आम जनता शिकायत दर्ज करा सके। मुझे इस बात की खुशी है कि विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया और हजारों की संख्या में शिकायतें दर्ज हुई तथा उन शिकायतों पर विभाग द्वारा कार्रवाई भी की गई।
*सभी लोगों से पेड़ लगाने का आग्रह*
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि आज वन महोत्सव के दिन आप सभी लोग एक एक पेड़ जरूर लगाएं और उस पेड़ को जरूर बचाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग घर में कोई भी उत्सव हो, या अपने माता-पिता के याद में, या बच्चों के जन्मदिवस पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य प्रकृति के साथ जुड़े यह नितांत आवश्यक है। क्लाइमेंट चेंज बहुत तेजी से हो रहा है। समय किसी का इंतजार नहीं करता है। समय रहते अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन हम सभी को ईमानदारी के साथ करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को हरा भरा रखने के लिए हमारी सरकार ने कानून बनाया है कि शहरी क्षेत्र में जो परिवार अपने घरों के कैंपस में पेड़ लगाएंगे प्रति पेड़ उन्हें 5 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। यह तो सरकार की एक नीति है परंतु हमें इससे हटकर भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने पड़ेंगे।
*हमारे आंदोलनकर्ताओं ने इस राज्य का नाम झारखंड रखा*
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य अलग होने के समय कुछ लोगों ने इस राज्य का नाम झारखंड नहीं बल्कि वनांचल रखे जाने की वकालत की थी। हमारे आदिवासी एवं मूलवासी आंदोलनकारी नेतृत्वकर्ताओं ने आंदोलन के शुरुआती दिनों से ही इस प्रदेश का नाम झारखंड के रूप में ही रखे जाने हेतु लम्बी लड़ाई और संघर्ष की थी। आदिवासियों एवं मूलवासियों ने लम्बे समय तक आंदोलन किया। अलग झारखंड राज्य आंदोलन में ना जाने कितने लोगों की शहादत और कुर्बानी के बाद आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के नेतृत्व में वर्ष 2000 में हमें अलग झारखंड राज्य मिला।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मोबाइल एप्लीकेशन आधारित हाथी विचरण निगरानी प्रणाली ऐप, वन विभागीय वेबसाइट, राष्ट्रीय ट्रांजिट पास प्रणाली का उद्घाटन तथा जलवायु परिवर्तन अनुकूलन से संबंधित बुकलेट का विमोचन गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के कर-कमलों द्वारा पर्यावरण एवं वन संरक्षण पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों के बीच पारितोषिक वितरण किया गया।

 

Tags: https://firstreportlive.com/misc/ranchee-jhrkhand…-prjvlit-kr-kiya/1711/
Share1Tweet1SendShare
First Report Live (Bureau)

First Report Live (Bureau)

You May Like This

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न : बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची :झारखंड नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो को सोशल...

सीएम हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई, किया सम्मानित !

सीएम हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई, किया सम्मानित !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची :कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड डेफ(बधिर) क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एवं...

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने महंगाई पर सत्तारूढ़ दल झामुमो के आंदोलन को राजनीतिक नौटंकी बतलाया है। उन्होंने...

टीवी बीमारी के जागरूकता को लेकर कुल 160 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया !

टीवी बीमारी के जागरूकता को लेकर कुल 160 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : एनटीईपी कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सदर ट्यू के द्वारा कोकर क्षेत्र के तिरिल बस्ती में 100 डेज...

जमीन कारोबारी 32 वर्षीय विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी !

जमीन कारोबारी 32 वर्षीय विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पलामू: पलामू जिला में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई। बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते...

राज्य सरकार 10000 करोड़ के मदर ऑफ ऑल दफनाने में लगी !- प्रतुल शाह देव ट्रेजरी घोटाले

राज्य सरकार 10000 करोड़ के मदर ऑफ ऑल दफनाने में लगी !- प्रतुल शाह देव ट्रेजरी घोटाले

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर 10000 करोड़ के ट्रेजरी स्कैम को सुनियोजित तरीके से...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर फिर से सख्त रुख दिखाया है !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • खेलो झारखंड एवं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता संघो के साथ बैठक !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • 2023 वर्ल्ड कप : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पचवां वर्ल्ड कप!

    6 shares
    Share 2 Tweet 2

अभी अभी

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

May 8, 2026
झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

May 8, 2026
झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

May 8, 2026
दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

May 8, 2026
राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

May 8, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.