रांची : राज्य में डेंगू तथा चिकनगुनिया के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं, अब तक झारखंड में डेंगू के 1111 जबकि चिकनगुनिया के 271 मरीज मिले हैं। राजभर में डेंगू के अब तक 46 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 663, साहिबगंज में 144, रांची में 82, धनबाद में 55, सरायकेला में 40, देवघर में 18, हजारीबाग में 14, पश्चिम सिंहभूम में 11, व कोडरमा में 10 मरीज मिले हैं। इसके साथ हो रामगढ़ के 18 नए मरीज मिले हैं वहीं चिकनगुनिया के चार मरीज रांची के है। डेंगू की मरीजों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार मिल रहे मरीजों के मुकाबले सिर्फ 10 से 15% मरीजों को ही प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है तथा इनमें वे मरीज है जिनका प्लेटलेट्स 20 हजार से कम हो रहा है। उन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता पड़ रही है।
JPSC-JSSC-CGL Scam: BJP Protests Against Hemant Government; Demands CBI Probe
JPSC-JSSC-CGL धांधली: भाजपा ने किया रांची उपायुक्त कार्यालय का घेराव, आदित्य साहू बोले- 'बिना CBI जांच नहीं मिलेगा न्याय' रांची।...












