रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और शुष्क मौसम के बीच ठंड में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह और शाम के बाद कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) रांची ने अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट गढ़वा, पलामू, सिमडेगा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए है, जहां कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।
झारखंड के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुमला का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं हजारीबाग में 9 डिग्री और डाल्टनगंज में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रांची का न्यूनतम पारा भी पिछले कुछ दिनों में करीब 2 डिग्री गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम केंद्र के अनुसार 6 दिसंबर तक तापमान में और 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए सावधानिया बरतें .
चुनाव के दौरान आई ए एस अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग ग़लत – भाजपा !
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची और ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज करायी...












