रांची : झारखंड के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, अच्छी खबर यह है कि 5 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार और हजारीबाग में अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा और देवघर में भी बारिश का अनुमान है।
5 अक्टूबर से राहत की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होने की उम्मीद है, जिसके बाद 5 अक्टूबर से मौसम साफ हो सकता है।
राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह नेकांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मिलित हूई !
रांची :झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने आज रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...












