रांची :
झारखंड मौसम:उत्तर तेलंगाना और उससे सटे इलाकों में बने लो प्रेशर तथा बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में दिखने लगा है। रांची समेत खूंटी व लोहरदगा जैसे जिलों में रविवार की दोपहर 2:00 बजे के बाद झमाझम मूसलाधार बारिश हुई। देखते ही देखते मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, अधिक बारिश की वजह से सड़कों पर जल जमाव और कीचड़ जैसी समस्या ने लोगों को परेशान किया।
15 से 18 सितंबर तक लगातार बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि 15 से 18 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
आज (15 सितंबर) का पूर्वानुमान
रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में आज भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
पाँचवें राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन विकसित भारत के लिए मानव पूंजी पर विशेष फोकस !
नई दिल्ली/रांची:- देश की राजधानी नई दिल्ली में 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित तीन दिवसीय मुख्य सचिवों के पाँचवें...











