रांची : मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड पर पड़ रहा है। इसके चलते राज्य में 25 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। मंगलवार को भी दिनभर बारिश होती रही और बुधवार सुबह से अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने 21 और 22 अगस्त के लिए रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जमशेदपुर में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। इन जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे में पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में सबसे अधिक 36.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मध्य और दक्षिणी झारखंड में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी।
27% अधिक बारिश, साहिबगंज अव्वल
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से अब तक झारखंड में 888.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 700.5 मिमी से 27% अधिक है। साहिबगंज में सबसे ज्याद
पेसा के नाम पर आदिवासियों को “लॉलीपॉप” दिखा रही है : रघुवर दास !
रांची :पेसा नियमावली को जल्द राज्य की जनता के समक्ष जारी करने की रखी माँग। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित...












