Friday, February 20, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड में 1000 करोड़ शराब घोटाले आरोपी IAS विनय चौबे जमानत मिलने सवाल खड़ा किया है ?

झारखंड में 1000 करोड़ शराब घोटाले आरोपी IAS विनय चौबे जमानत मिलने सवाल खड़ा किया है ?

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सीएम को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है .

First Report Live (Bureau) by First Report Live (Bureau)
6 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड में 1000 करोड़ शराब घोटाले आरोपी IAS  विनय चौबे जमानत मिलने सवाल खड़ा किया है ?
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए !

मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !

मंत्री दीपिका पांडेय ने रमा खलको के समर्थन में स्थानीय माताओं, बहनों और भाइयों से संवाद किया !

झारखंड सीएम ने दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

रांची :झारखंड में 1000 करोड़ शराब घोटाले की जाँच में जान-बूझकर की गई ढिलाई और आरोपियों को जमानत मिलने पर पूर्व सीएम प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सवाल खड़ा किया है ,इसको लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है .उन्होंने कहा है कि मुझे आशंका थी कि शराब घोटाले की जाँच और गिरफ्तारी केवल जनता की आँखों में धूल झोंकने, बड़े षड्यंत्रकारियो को बचाने और भयादोहन कर मोटी रकम वसूली का रास्ता निकालने का एक प्रयास है और दुर्भाग्य से यह आशंका अब सच साबित हो रही है। जिस प्रकार आनन-फानन में ACB ने एक बड़े अधिकारी को पूछताछ के लिए बुलाया और तुरन्त गिरफ्तार कर लिया, उस समय दिखाई गई तत्परता अब न जाने कहाँ गायब हो गई है। यह बात आम जनमानस को पच नहीं रही है कि आपकी सरकार तीन महीने के भीतर एक चार्जशीट तक दाखिल नहीं कर पाई, जिसके कारण एक-एक कर जेल में बंद सारे आरोपियों को जमानत मिल रही है।  भ्रष्टाचार के ऐसे गंभीर मामलों में जाँच एजेंसियाँ अभियुक्तों से पूछताछ करती है तो उसके पूरे बयान को बाक़ायदा प्रमाणस्वरूप हूबहू रिकार्डिंग करा कर सुरक्षित रखती है। ख़ासकर बडे़ अधिकारियों या दूसरे प्रभावशाली अभियुक्तों के मामले में तो यह किया ही जाता है। मुझे पता चला है कि एसीबी ने जिन अधिकारियों व पदाधिकारियों को गिरफ़्तार कर पूछताछ किया है उनमें से किसी के भी पूरे पूछताछ की रिकॉर्डिंग नहीं रखी गयी है ताकि जाँच अधिकारी को जो मन मुताबिक़ लगे वही बयान दर्ज करे, जिसको चाहे उसको फँसा दें और जिसको चाहे उसको बचा ले।  यह मेरे समझ से परे है कि ये सब गोरखधंधा, समय पर चार्जशीट न करने की योजना पर काम आप की सहमति से हुआ है या नहीं ? मुझे तो नहीं लगता कि इतना बड़ा गोरखधंधा और डील बिना आपकी इजाज़त के करने की हिम्मत कोई अधिकारी कर सकता है ?  विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री के नाते अगर ये सब आपकी जानकारी और सहमति से हुआ है और हो रहा है तब तो भगवान ही मालिक हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो बिना विलंब दोषी अफ़सरों पर कार्रवाई करें ताकि जाँच की आँच देर सबेर आप तक न पहँुच जाय।  मैंने पूर्व में भी कई पत्रों के माध्यम से आपको इस तथाकथित शराब नीति की खामियों और एक बड़े घोटाले के प्रति सचेत किया था। लेकिन आपने उन पर कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। आपकी निष्क्रियता से यह स्पष्ट होता है कि यह घोटाला हुआ नहीं, बल्कि साजिशन करवाया गया जिस अपराध के लिये आप भी समान रूप से ज़िम्मेदार हैं।  आज मैं पुनः पूरे दावे के साथ कह रहा हूँ कि यह पूरा खेल छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट से जुड़े झारखण्ड एवं रायपुर से लेकर दिल्ली तक के बड़े माफियाओं को बचाने के लिए रचा गया है। मुझे जानकारी मिली है कि कुछ बड़े अधिकारियों ने एक बहुत बड़ी डील करके जान-बूझकर समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने दी, क्योंकि उन्हें यह अच्छी तरह पता था कि ऐसा न करने पर आरोपियों को जमानत मिलनी तय है। आप खुद ACB के मंत्री भी हैं। कल आप फिर कहेंगे कि आपको इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी और अधिकारियों ने आपको अंधेरे में रखा। इसलिए मैं, आपको आज ही सचेत कर रहा हूँ। आप इसका संज्ञान लीजिये कि बड़े आरोपियों को बेल दिलाने के लिये जान बूझकर समय पर चार्जशीट न करने के लिये किन लोगों ने कितनी बड़ी डील की है और इस डील के लाभार्थी कौन लोग हैं ? किस वजह से समय पर चार्जशीट नहीं कर आरोपियों को ज़मानत का लाभ दिलाया जा रहा है ? इस साज़िश में कौन-कौन लोग शामिल हैं ? ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर कठोर कार्रवाई का आदेश बिना विलंब दीजिये।  मेरा आपसे पुनः आग्रह है कि आप इस दिखावे की जाँच को बंद कर पूरे मामले की CBI जाँच करवाएँ ताकि वास्तविक दोषियों को पकड़ा जा सके और केस करने, पकड़ने और फिर डील कर ज़मानत की सुविधा प्रदान कराने वाले षड्यंत्रकारियों पर कारवाई हो सके।

Tags: #Babulal Marandi has# raised questions # appointment letter being #handed over by # CMIAS Vinay Chaubey
ShareTweetSendShare
First Report Live (Bureau)

First Report Live (Bureau)

You May Like This

धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

धनबाद जिला में कोयला माफिया द्वारा किया जा रहा अवैध खनन पराकाष्ठा पर पहुँच गया है. ये लोग अब दामोदर...

एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

by firstreport desk2
2 days ago
0

नई दिल्ली  :India AI Impact Expo 2026 में इस बार बिहार ने तकनीक आधारित शासन का ऐसा मॉडल पेश किया...

सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...

भ्रष्ट पदाधिकारी को  बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !

भ्रष्ट पदाधिकारी को बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा तत्कालीन विभागीय...

झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार.आदित्य साहू !

झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार.आदित्य साहू !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : साहू ने कहा कि झामुमो कांग्रेस निकाय चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवारों की सुनिश्चित हार को देखते हुए...

बच्चा चोरी और मानव तस्करी से झारखंड का हर परिवार भयभीत,सरकार विफल:प्रतुल शाह !

बच्चा चोरी और मानव तस्करी से झारखंड का हर परिवार भयभीत,सरकार विफल:प्रतुल शाह !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड में बच्चों के अपहरण, लापता होने और...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर महाशिवरात्रि महोत्सव सम्मिलित !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • सफल पैक्स बनेंगे रोल मॉडल, जानिए कैसे बदलेगी ग्रामीण सहकारिता !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एशियाई विकास बैंक के साथ उच्च स्तरीय बैठक !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

आरपीएफ पोस्ट हटिया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई !

आरपीएफ पोस्ट हटिया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई !

February 20, 2026
केरल में दिवंगत नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम का अंगदान !

केरल में दिवंगत नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम का अंगदान !

February 20, 2026
पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता योगेंद्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार !

पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता योगेंद्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार !

February 20, 2026
मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !

मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !

February 20, 2026
सिर्फ राहत नहीं, तैयारी भी, बाढ़ पीड़ित 10 लाख परिवारों को 680 करोड़ का भुगतान !

सिर्फ राहत नहीं, तैयारी भी, बाढ़ पीड़ित 10 लाख परिवारों को 680 करोड़ का भुगतान !

February 20, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.