राँची : झारखण्ड, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
मौसम केंद्र राँची ने 8 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूँटी और पश्चिमी सिंहभूम* शामिल हैं।
मौसम विभाग ने राँची समेत 12 जिलों में बाढ़ आने की आशंका जताई है, जिनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूँटी, राँची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो शामिल हैं।
सेंट्रल जेल से 3 कैदी फरार !
हजारीबाग : लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) से तीन कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई...










