रांची : झारखंड सरकार को चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में जीएसटी राजस्व में बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। सरकार के अनुसार, नवंबर 2024 की तुलना में नवंबर 2025 में राज्य को जीएसटी के रूप में 9% कम राशि प्राप्त हुई है। इस आधार पर मार्च 2026 तक राज्य को लगभग 1500 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2024 में झारखंड को 2327 करोड़ रुपये जीएसटी से मिले थे, जबकि नवंबर 2025 में यह घटकर 2109 करोड़ रुपये रह गया। इससे राज्य का जीएसटी ग्रोथ रेट निगेटिव (-9%) हो गया है।
जीएसटी गिरावट की वजह
केंद्र सरकार की ओर से जनता को राहत देने के उद्देश्य से जीएसटी की दरों में किए गए बदलाव का प्रभाव राज्यों के हिस्से में मिलने वाले राजस्व पर पड़ा है। दरों में कमी से कई राज्यों की कमाई घटी है।
देश की स्थिति
नवंबर 2025 में पूरे देश में जीएसटी संग्रह में औसतन 2% की गिरावट दर्ज की गई है।
केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, देश के 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में से 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में
धनबाद नगर निगम मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना जारी था !
धनबाद : धनबाद शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, नालियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट सुचारू करने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित...











