राँची : झारखण्ड की राजधानी राँची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आज झारखण्ड के 11 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने राँची के अलावा रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूँटी, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू और लातेहार में भी मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में गरज के साथ तेज हवाएं और वज्रपात की भी आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक झारखण्ड में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। राँची में 23 और 24 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !
रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...












