रांची :रेलवे ने रांची और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। रांची से पुरी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस सहित जयपुर, ऋषिकेश-हरिद्वार, हजारीबाग और अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन सेवाओं के परिचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पहल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आग्रह पर हुई है।
संजय सेठ ने 24 जुलाई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रांची समेत पूरे झारखंड में यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की थी और इसके लिए एक आग्रह पत्र भी सौंपा था। मुलाकात के बाद रेल मंत्री ने रेलवे बोर्ड को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। महज 20 दिनों के भीतर संबंधित प्रस्तावों पर प्रक्रिया आरंभ हो गई।
शुरू की गई पहल में रांची से पुरी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची से जयपुर के लिए नई ट्रेन या किसी मौजूदा सेवा का विस्तार, रांची से ऋषिकेश-हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन, रांची से मुरी, सिल्ली, बरकाकाना होते हुए हजारीबाग तक पैसेंजर ट्रेन और रांची से अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन सेवा शामिल हैं।
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !
रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...












